हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रण में करने के लिए मेरठ मंडल के सभी जिलों में ग्रेप यानि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू है जिसके तहत खुले में कूड़ा जलाने पर 25 हजार रुपए तक का जुर्माना है लेकिन इसके बावजूद भी हापुड़ की दिल्ली रोड पर खुलेआम कूड़ा जलाया जा रहा है। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित त्रिवेणीगंज के बाहर रखा नगर पालिका का कूड़ेदान शासन की योजनाओं को धू-धू कर जला रहा है। त्रिवेणीगंज के बाहर नगर पालिका परिषद का कूड़ेदान रखा हुआ है जिसमें कूड़ा जलाने के उद्देश्य से बुधवार की रात आग लगा दी गई। आग लगने के बाद कूड़े का धुआं दूर-दूर तक वातावरण को प्रदूषित करने लगा। गंदी बदबू से इलाका दूषित हो गया।
इस तरह के मामलों से लोगों के स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लगातार कूड़ा जलाने के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन कार्यवाही किसी पर नहीं की जा रही। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब इस कूड़ेदान में आग लगाई गई हो। इससे पहले भी कई बार कूड़ेदान में आग लगाई जा चुकी है जो शासन की योजनाओं को पलीता लगा रहा है।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























