👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के व्यापारियों ने गाज़ियाबाद में आयोजित “व्यापार प्रकोष्ठ” में हिस्सा लिया। पश्चिम क्षेत्र की बैठक में पहुंचे व्यापारियों ने उद्यमियों के हित की बातों को प्रमुखता के साथ रखा। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनीत शारदा, क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनोद गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विभु बंसल पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जिला संयोजक सह संयोजक अनिल त्यागी, अमित शर्मा, व्यापारी अशोक बब्ली आदि उपस्थित रहे।





























