👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जगह-जगह लार्वा मिलने से खतरा बढ़ रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर काबू पाने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। डां. कौशल कुमार अग्रवाल ने ईहापुड़ न्यूज़ के साथ एक खास मुलाकात में बताया कि डेंगू मच्छर की पहचान क्या है और यह मचछर पनपता कहां है?
डां. कौशल कुमार ने बताया कि संक्रमित मच्छर के काटने के लगभग पांच से सात दिनों में बुखार हो जाता है। पूरी बाजू की शर्ट, क्रीम, लोशन और एंटी लार्वा के इस्तेमाल से मच्छर के प्रकोप को कम किया जा सकता है। बता दें कि यह मच्छर साफ पानी में पैदा होता है और दिन के समय लोगों को शिकार बनाता है।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520































