हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला अधिकारी हापुड व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे छापेमारी अभियान में जिला आबकारी अधिकारी हापुड़ ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 वी0के0सिंह मय स्टाफ के साथ मुखबिर की सूचना पर रघुनाथपुर रोड पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र राजकुमार नि0 ब्रहमनांन थाना कोतवाली हापुड के कब्जे से 25 पव्वा मिस इंडिया देशी शराब बरामद हुई। जो T.V.S मोपेड के पायदान पर एक प्लास्टिक में रखी हुई पायीं गयीं।अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में मुकदमा पंजीकित किया गया । अवैध शराब की बिक्री रोकने और वैध शराब की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105































