हापुड़, सीमन/सूवि (ehapurnews.com): जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत हवीसपुर विगास का निरीक्षण कर यहां पर साफ सफाई, फॉगिंग, एन्टी लार्वा, जल निकासी की ग्राम के लोगों से जानकारी ली। पँचायत भवन, सामुदायिक शौचालय , शमशान और गौशाला का भी जायजा लिया। ग्राम पंचायत में लोगों ने बुखार से कुछ लोगों के मरने की जानकारी दी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने उनके परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी पँचायत सतीश शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक गोपाल राय, पँचायत सचिव अमित त्यागी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान ग्राम पँचायत साफ सुथरी मिली। सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत में सफाई के लिए प्रतिदिन 6 लोगों को लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान वाल्मीकि मोहल्ले के बाहरी भाग में तालाब के पास जल निकासी की समस्या मिली। मच्छर भी काफी थे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने तुरन्त तालाब के चारों ओर सफाई कराने, भरपूर फॉगिंग कराने ताकि मच्छर मर जाएं और पर प्रभावी एन्टी लार्वा का छिड़काव कराने ताकि आगे मच्छरों की तादाद बढ़ने न पाए। तालाब के दूसरे साइड में पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण पानी की निकासी धीमी गति से खेतों में होता है। ग्राम पंचायत के लोगों ने चकरोड में ही 250 मीटर तक नाली बनवाने की मांग की। ग्राम प्रधान ने यह काम किसी अन्य एजेंसी या क्षेत्र पंचायत से कराने का अनुरोध किया। प्रधान का कहना है कि चकरोड में ग्राम पंचायत कार्य नही कर सकती है। वाल्मीकि मोहल्ले में ही तीन दिन पहले बुखार से महावीर की मृत्यु की जानकारी लोगों ने दी। उसकी उम्र 75 साल से अधिक थी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सांत्वना दी। इस मोहल्ले में कईं सुकर वाड़े भी थे, उनको साफ रखने और जाली से कवर करने के लिए जागरूक किया गया। इसी मोहल्ले की रहने वाली माया ने जिला पंचायत राज अधिकारी को बताया कि उसके पति की 8 साल पहले मृत्यु हो गयी थी। वे नगर पंचायत बाबूगढ़ में सफाईकर्मी थे। उनके स्थान पर मुझे नोकरी तो मिल गयी लेकिन देयकों का भुगतान नही किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने उसकी समस्या नगर पंचायत के अधिकारियों के सामने रखने का भरोसा दिलाया। वाल्मीकि मोहल्ले से थोड़ा पहले बुखार से 22 साल के अनमोल की मौत हो गयी थी। उनके परिजनों से मिलकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सांत्वना दी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने पूरी ग्राम पंचायत में घूमकर लोगों से जाना कि फॉगिंग हुई है कि नही, एन्टी लार्वा का छिड़काव हुआ है कि नही। लोगों ने बताया कि फॉगिंग व एन्टी लार्वा का छिड़काव हुआ है लेकिन और प्रभावी करने की जरूरत है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने नियमित प्रभावी फॉगिंग व एन्टी लार्वा का छिड़काव कराने के लिए कहा। पँचायत भवन का भी जिला पंचायत राज अधिकारी ने निरीक्षण किया। पँचायत भवन में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर पड़ी ईंट की गुणवत्ता खराब थी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सख्त नाराजगी जताई। सचिव ने बताया कि ईंट की गुणवत्ता खराब होने के कारण काम रोकवा दिया गया है। इसी के पास में सामुदायिक शौचालय है। उसमें ताला बंद मिला। उसे समय से खोले रखने की हिदायत जिला पंचायत राज अधिकारी ने दी। शमशान व गौशाला का भी जायजा जिला पंचायत राज अधिकारी ने लिया। शमशान का कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ तेजी से कराने की हिदायत दी। कार्य की गति काफी धीमी थी। ग्राम प्रधान को भी अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन करने को कहा गया।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000

































