👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दीपदान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 20 अक्टूबर से 19 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु दीपदान में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि कार्तिक माह में दीपदान और तुलसी परिक्रमा करने का विशेष महत्व है। कार्तिक का महीना सबसे श्रेष्ठ महीना माना जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण को कार्तिक का महीना बेहद पसंद है और ऐसे में वह अपने भक्तों की जरूर सुनते हैं। दीपदान महोत्सव का श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शाम 7:15 बजे 20 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 19 नवंबर तक चलेगा।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333





























