हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सीबीएसई ने नवंबर में आयोजित होने वाली दसवीं और 12वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने विषयों को दो भागों में बांटा है: माइनर और मेजर। 12वीं के मेजर यानी मुख्य विषयों की परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होंगी जबकि दसवीं की मुख्य विषयों की परीक्षाओं की शुरुआत 30 नवंबर से होगी और दसवीं की अंतिम परीक्षा 11 दिसंबर को होगी। 12वीं के माइनर परीक्षाओं की शुरुआत 16 नवंबर और दसवीं के मायने विषयों की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे की बजाय 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। कोरोना के कारण सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को दो सत्रों में विभाजित किया है जिसमें से पहले सत्र की परीक्षाएं नवंबर से जबकि दूसरे सत्र की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की जाएंगी। 12वीं की परीक्षाएं:
एक दिसंबर सोशियोलॉजी, 3 दिसंबर अंग्रेजी कोर, 6 दिसंबर मैथमेटिक्स, 7 दिसंबर फिजिकल एजुकेशन, 8 दिसंबर बिजनेस स्टडीज, 9 दिसंबर जियोग्राफी, 10 दिसंबर फिजिक्स, 11 दिसंबर साइकोलॉजी, 13 दिसंबर अकाउंटेंसी, 14 दिसंबर केमिस्ट्री, 15 दिसंबर इकोनॉमिक्स, 16 दिसंबर हिंदी इलेक्टिव व हिंदी कोर, 17 दिसंबर पॉलिटिकल साइंस, 18 दिसंबर बायोलॉजी, 20 दिसंबर हिस्ट्री
दसवीं की परीक्षाएं इस प्रकार है: 30 नवंबर सोशल साइंस, 2 दिसंबर साइंस, 3 दिसंबर होम साइंस, 4 दिसंबर बेसिक मैथ, स्टैंडर्ड मैथ, 8 दिसंबर कंप्यूटर एप्लीकेशन, 9 दिसंबर हिंदी ए व हिंदी बी, 11 दिसंबर अंग्रेजी
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033





























