👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चांदनेर पहुंचा। ग्राम चांदनेर में गन्ना क्रेशर व्यापारी धर्मेंद्र की हत्या हो जाने पर पंडित गोपाल शर्मा ने पारिवारिक सदस्यों को सांत्वना देते हुए कहा कि परिवार के इस दुखद समय में ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। इस दौरान पं. गोपाल शर्मा सहित, गजराज सिंह, राजकुमार शर्मा, पंडित लोकेश शर्मा एवं किरणपाल आदि लोग उपस्थित रहे।























