हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेल रोको आंदोलन चलाया। इस दौरान गढ़ रेलवे स्टेशन पर नेताओं ने पुलिस के सारे इंतजाम धराशाई कर दिए और ग्रिल से कूंदकर रेलवे ट्रैक तक जा पहुंचे। किसानों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को मोर्चा खोलते हुए रेल रोको आंदोलन चलाया। आंदोलन के दौरान पुलिस और किसानों में नोंकझोंक भी हुई। बैरिकेडिंग पर जहां किसान और पुलिस अपना-अपना बल दिखा रहे थे तो वहीं दूसरी ओर किसान पुलिस को चकमा देकर ट्रैक पर पहुंच गए। वहीं एएसपी सर्वेश मिश्र ने पुलिस बल के साथ एक नेता को पकड़ लिया और ट्रैक पर जाने से रोका।
पदाधिकारियों का कहना है कि यह आंदोलन तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ है।
किसानों के कई संगठन सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुलिस द्वारा बनाए गए चक्र को तोड़कर रेलवे ट्रैक पर जा बैठे। इस दौरान पुलिस ने स्टेशन पर ही किसानों को हिरासत में ले लिया। ट्रेनें सफलतापूर्वक निकल गई उसके बाद किसानों को रेलवे ट्रैक पर जाने की अनुमति दी गई जिसके बाद किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने चेतावनी दी हैं कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह एक बड़ा आंदोलन करेंगे।




























