हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी हुई है। रविवार की देर रात चोरों ने एक बैंक के अस्टिटेंट मैनेजर के घर में धावा बोलकर दस लाख रुपए मूल्य के जेवर और करीब पचास हजार रुपए नकदी चुरा ली। इससे पहले बदमाशों ने दो चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के मौहल्ला राणा पट्टी निवासी रणवीर तोमर का पुत्र अंकित तोमर एक बैंक में अस्टिटेंट मैनेजर के पद पर तैनात हैं। रविवार की देर रात वह अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए उसे लेकर हापुड़ लेकर आया। मौके का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात के समय घर में धावा बोल दिया और कमरे और सेफ का ताला तोड़कर करीब दस लाख रुपयें के जेवरात और 50 हजार रुपए कैश चोरी कर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुट गई। बता दें कि कुछ दिन पहले भी बदमाशों ने दो डेयरी संचालकों के यहां धावा बोला था।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520























