हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बीए कोर्स में एडमिशन लेने वाले इच्छुक छात्रों को प्रवेश का एक और मौका मिलेगा। सोमवार को प्रथम ओपन मेरिट में प्रवेश की अंतिम तिथि है। 18 अक्टूबर को छात्र बीए में प्रवेश ले सकते हैं। अन्य कोर्सो की सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीए कोर्स की 490 सीटें भर चुकी हैं जबकि 142 सीटें फिलहाल खाली हैं। रेगुलेटर की बची सीटों पर प्रवेश के लिए कॉलेजों ने 13 अक्टूबर को ओपन मेरिट लिस्ट जारी की थी। 16 अक्टूबर को इस मेरिट के आधार पर प्रवेश शुरू किए गए। बीए को छोड़कर बाकी लगभग सभी कोर्सो की सीटें फुल हो चुकी हैं लेकिन बीए की सीटें अभी खाली हैं जिन्हें भरने के लिए कॉलेजों ने दूसरी ओपन मेरिट जारी की है। एसएसवी और एकेपी कॉलेज में बीए की करीब 236 सीट बाकी हैं जिनमे आज प्रवेश की अंतिम तिथि है।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000

























