हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में शनिवार की देर रात एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान कार सवार ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सिखेड़ा से रात एक गाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान किन्ही कारणों से उसमें आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवारों ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जान हानि नहीं हुई।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333




























