👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन लालता प्रसाद निषाद का हापुड रेलवे स्टेशन पर सपा नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। लालता प्रसाद रविवार की सुबह नोचन्दी एक्सप्रेस लखनऊ से हापुड पहुँचे। हापुड़ से वह मुजफ्फरनगर के बुडाना में होने वाली कश्यप समाज की विशाल रैली में शामिल होंगे। रैली में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव कश्यप समाज को सम्बोधित करंगे। लालता प्रसाद के स्वागत के दौरान सपा नेता ब्रजेश कश्यप, जितेंद्र कश्यप, भ्रमपाल कश्यप, पुरुषोत्तम एडवोकेट तथा हरीश कश्यप आदि मौजूद रहे।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

































