हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक प्रवीण सेठी ने कहा पंजाबी समाज को हमेशा वोटर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पंजाबी समाज को मजबूत करने के लिए 19 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे मुरादाबाद में पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिसमें उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन गजरौला के पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के नेतृत्व में होगा।
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों से पंजाबी समाज के लोग पहुंचकर पंजाबी समाज की एकता का परिचय देंगे। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष, युवा प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, मीडिया प्रभारी, मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश में नहीं भारत में अपनी पहचान बना रहा है। 14 अगस्त को पंजाबी समाज ने पूरे भारत में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर अपनी ताकत का परिचय दिया। 14 अगस्त शहीदों की याद में मोमबत्ती जलाने की शुरुआत पंजाबी समाज के पौधाकरण राम प्रकाश सेठी ने की।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31

































