हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): हापुड़ में मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ द्वारा नवमी के अवसर भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। गुरुवार आज शाम करीब पांच बजे यह यात्रा फ्री गंज रोड पर स्थित मां देवी मंदिर से शुरु होगी जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के उमड़ने की उम्मीद है।
बता दें कि शोभा यात्रा में मां काली की आठ झांकी निकाली जाएंगी जिसमें हाथरस की तीन काली तथा हापुड़ की पांच काली होंगी। इनमें से एक मां गौरी का स्वरुप तथा एक मां चंडी महारानी का स्वरुप होगा। इसके साथ ही भगवान शिव आदि का डोला भी होगा। बता दें कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए शोभा यात्रा में एक हवन का डोला भी लगाया गया है जिसमें शहरवासी आहुतियां डालकर विश्व को कोरोना मुक्त रखने की कामना करेंगे।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105

































