👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मंडी में टमाटर का भाव दिन पर दिन लाल होता जा रहा है। हापुड़ के बाजारों में फुटकर में टमाटर का भाव 70 रुपए प्रति किलों बोला गया, यही टमाटर एक पखवाड़ा पहले 20 रुपए बिका।
व्यापारियों का कहना है कि हापुड़ में टमाटर की स्थानीय आवकें नहीं है। दिसावर की मंडियों से टमाटर मंगाया जा रहा है। डीजल व पैट्रोलल के दामों में वृद्धि से माल-भाड़े में वृद्धि हो रही है जिसका सीधा प्रभाव उपभोक्ता वस्तुओं पर पड़ रहा है। व्यापारियों ने बताया कि टमाटर के साथ-साथ प्याज के दामों में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

































