हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ के रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीलाओं का महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रामलीला मैदान के गेटों पर लीला स्थल व मैदान को भव्य व आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जो राम भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है।
रामलीला मैदान में खेल खिलौने, गुब्बारे, चाट-पकौड़ी, शीतल ड्रिंक आदि की दुकाने लगी है और ग्राहक भी उमड़ रहे है। मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं है। रामलीला मेले में बच्चों के आकर्षक के लिए खेल, तमाशे व झूलों का आयोजन किया गया है जिन पर झूल कर बच्चे आनंद ले रहे है।
रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मेले में यदि कोई गुंडा व असामाजिक घुस आता है और कोई हरकत करता है, तो उसे अच्छा-खासा सबक सीखाने के लिए पुलिस बल तैनात है। पुलिस बल व सादी वर्दी में पुलिस गश्त करके गुंडा तत्वों पर कड़ी नजर रखे है और संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ले रही है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

































