हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान संघ हापुड़ का किसान सम्मेलन गढ़ मुक्तेश्वर खंड पर रविवार को आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सोनू चौहान अध्यक्ष विकास खण्ड गढ़मुक्तेश्वर ने की जिसका संचालन प्रांत प्रतिनिधि लक्ष्मी चंद ने किया व मुख्य वक्ता प्रांत महामंत्री राज सिंह चौहान एव निर्वाचन अधिकारी जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसानों के साथ किसान संबंधित समस्याओं एवं कार्यकारिणी के गठन पर चिंतन किया गया । कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी के साथ मिलकर सर्व सम्मति से पूर्व खण्ड कार्यकारिणी को भंग कर के नयी खण्ड कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें लोगों को दायित्व दिए गए। सोम पाल प्रधान खण्ड अध्यक्ष, खण्ड मंत्री टीकम सिंह प्रधान, राजेन्द्र चौहान खण्ड उपाध्यक्ष, ललिता देवी खण्ड महिला प्रमुख, सत्येंद्र कुमार विद्युत प्रमुख, navjot सिंह युवा प्रमुख, मुकेश कुमार सह मंत्री, राहुल पंवार जैविक प्रमुख, मोनू चौहान कार्यकारिणी सदस्य, गजेंद्र सोलंकी सदस्य को दायित्व दिए गए। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ ग्राम समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे और भारतीय किसान संघ को और भी ज्यादा मजबूत बनाने का काम किया गया।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31























