हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पौराणिक तर तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर के अल्लाह बख्श पुर टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को धकेल कर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के काफिले को लखीमपुर खीरी के लिए निकाल दिया। हुआ यह था कि लखीमपुर खीरी में हुए बवाल में मारे गए किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी अपने काफिले के साथ सोमवार को लखीमपुर खीरी के लिए निकले। गढ़मुक्तेश्वर के टोल प्लाजा पर रालोद नेता जयंत चौधरी के काफिले को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। रालोद कार्यकर्ताओं ने काफिले को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। आखिर जयंत चौधरी का काफिला लखीमपुर खीरी की ओर निकल गया।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033




























