👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने स्याना चौपला रेलवे लाइन के निकट झाड़ियों से 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। शव की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने रविवार की सुबह झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना दी। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, परंतु शिनाख्त नहीं हो पाई। आशंका है कि मृतक की अन्यत्र हत्या कर शव को लाकर उक्त स्थान पर फैंका गया है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390




























