हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय व्यापार मंडल जनपद हापुड़ की रविवार को हापुड़ में सम्पन्न हुई एक सभा में व्यापारियों ने एकजुट रहने तथा व्यापारी उत्पीड़न का विरोध करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की शीर्ष व्यापारी नेताओं ने हापुड़ के होटल व्यवसायी अमित शर्मा टोनी को राष्ट्रीय व्यापार मंडल जनपद हापुड़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी ने विश्वास दिलाया कि वह व्यापारियों की समस्याओं के हल के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे और सभी व्यापारिक संगठनों से तालमेल बना कर व्यापारिक हितों की रक्षा करेंगे। समारोह में आए हुए व्यापारी नेताओं को मालाएं पहना कर स्वागत किया गया।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























