हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी द्वारा मंगलवार को स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहली कट ऑफ मेरिट जारी की गई थी। पहली मेरिट के जारी होने के दो दिन में ही एसएसवी और एकेपी पीजी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की एक तिहाई सीट भर गई। चार अक्टूबर के बाद कट ऑफ की दूसरी दूसरी कटऑफ जारी होगी। कट ऑफ जारी होने के बाद बुधवार को कॉलेजों में तैयारियों के चलते प्रवेश शुरू नहीं हो सका था। गुरुवार और शुक्रवार को बीकॉम, बीएससी बीए, बायो और गणित में प्रवेश प्रक्रिया हुई। गुरुवार और शुक्रवार को 30 फ़ीसदी सीटें फुल हो गई। बता दें कि एकेपी कॉलेज में बीए की 176 सीटें भरी जा चुकी हैं जबकि 304 खाली हैं। वही एसएसवी कॉलेज में बीएससी बायो की 30 सीटें भरी जा चुकी हैं जबकि 50 खाली हैं, बीकॉम की 186 सीटें भर चुकी है 134 खाली हैं, बीएससी गणित की 58 सीटें भर चुकी है, 102 खाली हैं तथा बीए की 193 सीटें भर चुकी हैं जबकि 439 सीटें खाली हैं। पहली मेरिट के प्रवेश सोमवार तक होंगे। मंगलवार को सीसीएस दूसरी मेरिट जारी कर सकता है।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31




























