हापुड़, सीमन/अशोक तोमर/अमित (ehapurnews.com) : किसानों को धान का वाजिब दाम न मिलने पर रविवार को हापुड़ में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और किसान सड़क पर उतर आए। किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालियां नवीन मंडी स्थल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी कर यातायात अवरुद्ध कर दिया।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों से भारी मात्रा में धान की आवकें हुई। रविवार की सुबह धान का करीब 29 सौ रुपए प्रति क्विंटल खुला, जो शनिवार के मुकाबले तीन सौ रुपए प्रति क्विंटल कम था। रविवार को धान का भाव 29 रुपए खुलते ही किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और किसान धरने, प्रदर्शन व यातायात जाम करने पर उतर आए। किसानों ने बिचौलियों पर धान मनमर्जी के दामों पर खरीदने का आरोप लगाया।
किसानों की नाराजगी की खबरों पर पुलिस व प्रशासनिक अमला किसानों के बीच पहुंचा और किसानों को समझाने का प्रयास किया, परंतु किसान धान का वाजिब दाम दिलाने की मांग पर अड़े रहे।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099




























