👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर के स्याना रोड पर स्थित फार्म हाउस में गौरक्षा सेवा समीति के तत्वावधान में महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की सातवीं पुंण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे, अध्यक्षता रंजीत त्यागी और संचालन चित्रपाल लुहारी ने किया। गौरक्षा सेवा समीति के जिला संरक्षक संजय त्यागी के संयोजन में पुण्यतिथि मनाई गई कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष राहुल यादव, जिला महामंत्री मनोज कुमार, जिला मंत्री परविंदर, नीरज शर्मा, मीडिया प्रभारी भूषण शर्मा, तहसील अध्यक्ष अरविंद चौधरी, भीष्म त्यागी, विवेक यादव, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
































