हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त, चिकित्सा, शिक्षा राज्य मंत्री एवं जनपद हापुड़ के प्रभारी संदीप सिंह ने रविवार को हापुड़ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गत साढ़े चार वर्ष में जो विकास कार्य किए है, अन्य सरकारों ने नही। जनपद हापुड़ के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने हापुड़ मे प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर विकास उत्सव के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से किए गए वायदों को पूरा किया गया है। किसानों के ऋण माफ किए गए। गन्ने का भुगतान किया गया। प्रदेश सरकार किसानों की भलाई के लिए हर सम्भव कदम उठा रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काबू पाने के लिए सरकार ने कारगर कदम उठाए। जिसका नतीजा यह रहा कि प्रदेश में कोरोना मृत्यु दर सबसे कम है और सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी है।


























