हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने सेवा ही समपर्ण अभियान के अंतर्गत शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया । इस अवसर पर जनपद के सैकड़ों युवाओं ने मोदी से स्नेह स्वरूप स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक अनिरुद्ध सिंह कस्तला ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा मोदी का जन्मदिवस पूरे देश में व्यर्थ के कार्यक्रमों की तरह न मना कर देशसेवा में रक्तदान कर मना रहा है।
कार्यक्रम का उदघाटन जिलाध्यक्ष भाजपा उमेश राणा , क्षेत्रीय प्रवासी वीनस शर्मा व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक भाटी ने फीता काट कर संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्यामेन्द्र त्यागी, मोहन सिंह, डॉ शिवकुमार , शिवोम तौमर, नीलम हरेंद्र सिंह, हर्षदीप त्यागी, प्रशांत गौड़, मोहित पाल, अंशुल पाल, यश शर्मा, प्रणव वर्मा, अंकुश शर्मा, सुमित गुज्जर, नितिन छोंकर, रितिक त्यागी, कुश तोमर, सचिन सिरोही, रोमी शर्मा, तुषार अग्रवाल, आकाश तोमर, कपिल शर्मा व अन्य युवा मौजूद रहे।




























