हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेसियों ने हापुड़ के रेलवे रोड स्थित नेहरू प्रतिमा पर एकत्रित होकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और मेरठ रोड पर कांग्रेसजनों ने देश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में बेरोजगारों की बारात की पदयात्रा निकाली।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और निजीकरण के कारण बेरोजगारी के विरोध में देश भर में प्रदर्शन कर रही हैं राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मना रही हैं।
शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा ने कहा कि पहले युवाओं को दूल्हा बनने से पहले रोजगार मिल जाता था,लेकिन वर्तमान दौर में युवा ऐसी स्थिति में पहुंच गया है जहां युवा इस उम्मीद में दूल्हा बन रहा है कि शादी करने के बाद किसी न किसी दिन उसे रोजगार मिल ही जाएगा,लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
इस अवसर पर नरेश कुमार भाटी, रघुवीर सिंह एडवोकेट, निसार खान, फरदीन, खुशनूद अली, जियाउर्रहमान, जलालुद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे।





























