हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ये बदमाश दिन-दहाड़े बेखौंफ होकर लूट को अंजाम देने से झिझक नहीं रहे हैं। बदमाशों ने अब सब्जी व्यापारी के एक मुनीम को अपना निशाना बनाया है और उससे एक लाख तीस हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। नेशनल हाईवे-9 पर बदमाशों की हरकत से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।
बता दें कि मामला शनिवार की सुबह का है जब पिलखुवा में सब्जी व्यापारी मेवालाल का मुनीम नवनीत पिलखुवा से एक लाख तीस हजार रुपए लेकर बाइक से हापुड़ की नवीन मंडी आ रहा था। मुनीम जैसे ही निजामपुर कट के पास पहुंचा तो नेशनल हाईवे-9 पर कार सावर बदमाशों ने नवनीत को रोक लिया और उससे एक लाख तीस हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। बाइक सवार नवनीत ने मामले की जानकारी पुलिस और सब्जी व्यापारी को दी। सिटी क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010






























