हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत गढ़मुक्तेश्वर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारम्भ विधायक कमल मलिक ने किया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं चिकित्सक उपस्थित थे।
शिविर में प्रधानमंत्री के 71वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 71 लोगों की आंखों की निशुल्क जांच करायी गयी
प्रधानमंत्री के जीवन का क्षण-क्षण गरीबों, किसानों व वंचितों की सेवा में समर्पित है। उन्होंने सुरक्षा, गरीब-कल्याण, विकास व ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
प्रधानमंत्री के संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है, जिससे आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509






























