हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी मतदाताओं तक पहुंच बनाने की कोशिशों में जुटे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद हापुड़ पहुंच रहे हैं। संभावना है कि आगामी 21 सितंबर और 22 सितंबर को सीएम जनपद हापुड़ में रहेंगे। इसके चलते प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री का पहले संभावित कार्यक्रम 1 दिन 22 सितंबर का था लेकिन अब संभावना है यह कार्यक्रम अब दो दिन का होगा।
21 सितंबर को मुख्यमंत्री हापुड़ पहुंचेंगे जहां करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनता को योजनाएं समर्पित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट के पीछे के हिस्से में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। उसके लिए जिलाधिकारी अनुज सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ आनंद विहार में नवनिर्मित डीएम आवास के पीछे और कलेक्ट्रेट परिसर में ही हेलीपैड के लिए जगह देखी है। हेलीपैड के निर्माण के निर्देश दे दिए गए हैं और साफ सफाई शुरू हो गई है।
22 सितंबर को मुख्यमंत्री जनपद हापुड़ के धौलाना में हाइवे से सटे धौलाना रोड पर एक 12 एकड़ के मैदान में जनसभा करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है और सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते आला अधिकारियों का निरीक्षण काजारी है। गुरुवार को मेरठ जोन एडीजी, आईजी और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जनपद हापुड़ पहुंचे और कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010


























