हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं राष्ट्रीय लोक दल ने दलितों को साधने के लिए एक न्याय यात्रा निकाली जो गुरुवार को हापुड़ पहुंची। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के एससी एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस संबंध में रालोद ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर एडीएम जयनाथ यादव को एक ज्ञापन भी सौंपा।
पार्टी का आरोप है कि दलितों पर उत्तर प्रदेश में लगातार अत्याचार हो रहा है और अत्याचार के विरोध में उसने न्याय यात्रा निकाली है जो कि सहारनपुर से शुरू हुई और आगरा में इसका समापन होगा। गुरुवार को रालोद की यात्रा जनपद हापुड़ पहुंची इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव प्रताप, युवा जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित नानक चंद शर्मा, अकील खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान रालोद ने कहा कि वह भाईचारा सम्मेलन से लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहा है। वहीं कई मांगों को लेकर रालोद ने कलेक्ट्रेट में एक ज्ञापन एडीएम जयनाथ यादव को सौंपा। बता दें कि हापुड़ के बाद ये यात्रा बुलंदशहर, अलीगढ़ के रास्ते आगरा पहुंचेगी जहां इसका समापन होगा।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033
























