हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मेरठ पुलिस ने शुक्रवार की अपराह्न हापुड़ के धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित एक आफसेट प्रिंटर के ठिकाने पर छापा मार कर एक व्यक्ति को NCERT की नकली पुस्तकें छापने के आरोप में दबोच लिया।
हापुड़ के एक प्रोपर्टी डीलर खरबंदा ने धीरखेड़ा में जगह लेकर फैक्ट्री बनाई है।ईहापुड़न्यूज खरबंदा ने यह फैक्ट्री मेरठ के एक पल्बिशर्स को 50 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से किराए पर दे दी। पब्लिशर्स अग्रवाल ने फैक्ट्री में आफसेट प्रिंटिग मशीन लगा कर धंधा शुरु कर दिया। पब्लिशर्स ने NCERT की नकली पुस्तकें छाप कर दूर-दूर तक सप्लाई की आखिर वह मेरठ पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मेरठ पुलिस शुक्रवार की दोपहर धीरखेड़ा हापुड़ आई और छापा मार कर अग्रवाल को दबोच लिया।ईहापुड़न्यूज पुलिस छापे से हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी पब्लिशर्स व खरबंदा के मध्य सम्बंधों की जांच कर रही है। नकली पुस्तकें छापने के धंधे में कई बड़ी मछलियां फंस सकती है। मेरठ पुलिस की छापेमारी के बाद हापुड़ के पुस्तक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099


























