हापुड़,सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार हापुड़ में चल रहे पर्यूषण पर्व में शुक्रवार को प्रातःकाल शान्ति धाराअभिषेक सिंचन किया गया।जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ विधान का आयोजन किया गया। जैन धर्म के साधकों ने विधान पाठ में बैठकर पूजा अर्चना की। विधान को पंडित प्रवीण ने कराया तथा संगीत कार विकास भारद्वाज ने संगीत से विधान की शोभा बढ़ाई। जैन धर्म के दश लक्षणों पर चल रहे चर्चा कार्यक्रम में आज धर्म के लक्षण उत्तम त्याग धर्म पर विस्तार से चर्चा की गई। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन एवं महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि आगामी 20 सितम्बर सोमवार को भव्य रथयात्रा मन्दिर कसेरठ बाजार से प्रात 10 बजे प्रारम्भ होकर कसेरठ बाजार, छोटी, बड़ीमंडी पाटिया, सराफा बाजार, चण्डी रोड,पक्का बाग,अतरपुरा, कोठी गेट होते हुए मन्दिर जी पहुंचेगी। इस वर्ष कवि सम्मेलन का आयोजन नहीं होगा। उन्होंने रथयात्रा महोत्सव में उत्साहपूर्वक शामिल हो कर धर्म लाभ उठाने की अपील की।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099





























