हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दस हजार सात सौ ऐसे बिजली उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया है, जो बिजली मीटरों में गड़बड़ी करके विधुत चोरी में लिप्त है। शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र मेंबिजली चोरी के मामले अधिक मिल रहे है। ऐसे बिजली चोरों के खिलाफ विजिलैंस व विद्धुत टीम द्वारा अभियान चला कर उन्हें सबक सिखाया जाएगा। ऊर्जा निगम के अधिकारी अभियान्ता के.पी. पुरी ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर के विध्दुत खंड क्षेत्र में 94 हजार भिजली उपभोक्ता हैं जिनमें से 10 हजार 7 सौ बिजली उपभोक्ता ऐसे है जिनके बिजली मीटरों में गड़बड़ी है और बिल कम आ रहे है। ऐसे सभी बिजली उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया है। कबिजली चोरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509



























