हापुड़,सीमन /सुरेश जैन (ehapurnews.com): हापुड़ के आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में चल रहे पर्यूषण पर्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जैन धर्म के सिद्धांतों पर आधारित रात्रि भोजन का त्याग, नित्य देव दर्शन, अहिंसा, पच परमेषठी,सच्चे देव शास्त्र गुरु, सप्त व्यसन,जल छानना,हमारा मन्दिर, धर्म के दस लक्षण आदि विषयों पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये। राकेश जैन, अनिता जैन, रेखा जैन, गरिमा जैन, मगन जैन, सपना जैन, गीता जैन, प्रभा जैन, गर्वित जैन, ऋषभ जैन, अदिति जैन, डेलीना जैन, हितार्थ जैन आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन रेणुका जैन तथा सुधीर जैन ने संयुक्त रुप से किया। वक्ताओं ने प्रतियोगिता के माध्यम से जैन धर्म के सिद्धांतों अहिंसा का पालन, नित्य मन्दिर आना,रात्रि में भोजन न करना, जल को छानकर प्रयोग करना,धर्म के दस लक्षणों को जीवन में अपनाने का आग्रह किया। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री अशोक जैन, विनोद जैन, सुरेश जैन, अंकुर जैन, विकास जैन, तुषार जैन, बीना जैन, सरोज जैन, ममता जैन, आर के जैन आदि उपस्थित थे। मन्दिर जी में चल रहे तीर्थंकर विधान को पंडित प्रवीण ने कराया, विकास भारद्वाज ने संगीत से विधान की शोभा बढाई, शान्ति धारा अभिषेक सिंचन ,महाआरती की गयी।


























