हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में सोमवार की दोपहर को बादल जमकर बरसे। इस दौरान लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। तापमान में भी कमी आई। तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। संभावना है कि शुक्रवार तक तेज बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं शनिवार को रविवार को बादल छाए रहेंगे।
बता दें कि इससे पहले शनिवार को तेज बारिश हुई थी लेकिन रविवार को दिन उमस भरा रहा है और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। लेकिन सोमवार को फिर हुई तेज बारिश से हापुड़ वासियों को गर्मी से राहत मिली। संभावना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























