👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समाजवादी लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव व जनपद हापुड़ के प्रभारी ई. विवेक चौहान ने शनिवार को हापुड़ में कहा कि एक बूथ पर दस बूथ संगठनात्मक दृष्टि से जरुरी है। जब बूथ मजबूत होगा तभी यूथ जीतेगा। उन्होंने विधानसभा-2022 चुनाव फतह करन के लिए अभी से चुनाव मोर्चे पर डटने का आह्वान किया। धौलाना के विधायक असलम चौधरी ने सभा को सम्बोधित किया। संगठन के जिलाध्यक्ष पियूष मडोठिया वाल्मीकि ने जिला प्रभारी का स्वागत किया। इस मौके पर शाहरुख सैफी, युसूफ राजा सहित अनेक सपाई मौजूद थे।


























