
👁 37 views Views
हापुड़ में रामलीला महोत्सव के लिए भूमि पूजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रामलीला मैदान में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। पहले भूमि पूजन 4 अक्टूबर को प्रस्तावित था परंतु श्राद्ध के कारण भूमि पूजन 25 सितंबर को आयोजित किया गया।
श्री रामलीला समिति के प्रधान विनोद कुमार वर्मा व सुयश वशिष्ठ आदि रामलीला मैदान में स्थित श्री पंचवटी मंदिर में पहुंचे और धार्मिक रीति रिवाज में पूर्ण विधि विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न किया गया और प्रभु से कामना की गई कि श्री रामलीला महोत्सव सकुशल संपन्न हो। 5 अक्टूबर को रावण दिग्विजय यात्रा शहर अगस्त के साथ रामलीला महोत्सव शुरू हो जाएगा।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















