
हापुड के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित सामूहिक वंदे मातरम गान में शामिल हुए लोग
हापुड सीमन (EHAPURNEWS.COM):हापुड़ के कोठी गेट पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मे शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का सामूहिक गायन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पिलखुवा के चेयरमैन विभु बंसल रहे।
यह कार्यक्रम भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामशरण कौशल ने की तथा मुख्य अतिथि विधायकविजयपाल आढती रहे। इस अवसर पर शप्रशांत त्यागी, विजेंद्र माहेश्वरी,विनोद गुप्ता विद्यार्थी उपस्थित रहे।
“वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की अमर अभिव्यक्ति है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















