हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ निवासी वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी को बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर हापुड़वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। शुक्रवार को अवनीश त्यागी के आवास पर नीरज त्यागी आहते वाले, अरविंद त्यागी दादरी वाले, गिरीश त्यागी फायर वाले, अजय सुंन्दर नारायण सिंह त्यागी (बन्टी) असौड़ा वालों ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणेशमूर्ति भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट की एक सूची जारी की है जिसमे हापुड़ के असौड़ा निवासी अवनीश त्यागी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया। वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी को प्रवक्ता बनाए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
बीजेपी ने बृहस्पतिवार रात प्रवक्ता और 12 मीडिया पैनलिस्ट की सूची जारी की। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि अवनीश त्यागी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता, ओमप्रकाश सिंह, संजीव मिश्रा, राजेश चौध्री, राघवेन्द्र सिंह, डॉ. कौशल मिश्रा, अमृता, प्रशांत कुमार उमराव, शरतेन्दु त्रिवेदी शरद, दीपक बघेल, दीपक सोनकर, कृष्ण मोहन पांडेय और एसएन सिंह को मीडिया पैनलिस्ट घोषित किया है।


























