हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एक विधवा महिला को झांसा देकर उसके साथ फेसबुक पर दोस्ती कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक विधवा महिला ने गढ़ गेट निवासी एक युवक पर फेसबुक के जरिए दोस्ती कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपों के मुताबिक युवक एक साल तक शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा और गर्भवती होने पर महिला का गर्भपात करा दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पचास हजार में समझौते का दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी विधवा महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई। इसके बाद महिला मायके में ही रह रही थी। महिला के अनुसार गढ़ गेट निवासी एक युवक ने उसके साथ फेसबुक पर दोस्ती की, दोस्ती के बाद दोनों मिलने लगे। एक दिन महिला युवक के घर गई तो उसने नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया और शादी की बात से इनकार कर दिया। युवक ने पीड़िता को 50 हजार देकर मुंह बंद करने के लिए दबाव बनाया लेकिन पीड़िता ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099




























