हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में गढ़ रोड पर स्थित एक होटल में बुधवार की देर शाम खाना खा रहे दो पक्षों में मामूली बात को लेकर संघर्ष हो गया। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया और जांच में जुट गई।
बता दें कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित शाहपुर जट के पास एक होटल पर उपैड़ा व तिगरी गांव के करीब 25 लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी ने हाथापाई का रुप ले लिया जिसमें चार लोग घायल हो गए। इस दौरान होटल में रखे बर्तन एक दूसरे पर जमकर फेकें गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342


























