हापुड़ सीमन (ehapur news): जनपद हापुड़ में बरसाती मौसम के कारण वायरल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक घर में कई-कई मरीज वायरल सेत पीड़ित है। वायरल के बढ़ते हुए प्रकोप के कारण एंटीबायोटिक दवाओं की बिकी भी बढ़ी है। ग्रामीण इलाके तो बुरी तरह चपेट में है। सरकारी अस्पताल से लेकर निजी चिकित्सकों के क्लीनिक पर वायरल पीड़ित मरीजों की लाइनें लगी है। खांसी, जुकाम, नजला, छींक, बुखार आदि ने तो मरीजों को तोड़ कर रख दीया। पैथोलाजी लैब पर भी टैस्ट कराने वाले पंक्तिबध्द लगे हैं। पैरासिटामोल, कफसीरप आदि एंटीबायोटिक दवाओँ की बिक्री में अचानक इजाफा हो गया है। छुट भैय्या डाक्टर पेट दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों को सीरप लिख रहे हैं। ये सीरप पूरी तरह नकली व गुणवताविहीन है। आयुर्वेद के नाम पर मरीजों के रसायन युक्त पानी बेचा जा रहा है और स्वास्थ्य अधिकारी अनजान बने है।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट*, FREE Home Delivery के साथ: 8650607033























