हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): एक तो चोरी, ऊपर से सीनाजोरी… कुछ ऐसा ही मामले गुरुवार को सामने आया जब बिजली विभाग के एसडीओ यसेंद्र कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम हापुड़ के कोटला मेवतियान पहुंची। इस दौरान पत्थर के कुएं के पास मकानों में हो रही बिजली चोरों को टीम ने पकड़ लिया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम की टीम के साथ अभद्रता करनी शुरु कर दी। मौके पर एसडीओ ने हापुड़ अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव को मामले से अवगत कराया। एडीएम ने तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस बल को मौके पर भेजने के निर्देश दिए जिसके बाद बिजली विभाग ने कार्रवाई को जारी रखा।
बता दें कि गुरुवार की सुबह करीब छह बजे एसडीओ यसेंद्र कुमार, जेई शिवअवतार शर्मा, विजिलेंस व अन्य स्टाफ के साथ हापुड़ के कोतला मेवतियान में स्थित पत्थर का कुआं पहुंचे। यहां टीम ने रेड डालकर नौ घरों में हो रही बिजली चोरी को पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध किया और उनके साथ अभद्रता करनी शुरु कर दी। एसडीओ यसेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी एडीएम जयनाथ यादव को दी जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बिजली विभाग ने कार्रवाई पुन: शुरु की। बिजली विभाग का कहना है कि इस दौरान नौ बिजली चोरों के खिलाफ विभाग कार्रवाई कर रहा है। इन नौ बिजली चोरों पर लगभग चार लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010

































