हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के 11 वर्षीय समर्थ ने एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा है। हापुड़ के मौहल्ला श्रीनगर निवासी समर्थ साहनी पुत्र कपिल साहनी ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से टीम को एक बार फिर से विजयी बनाया है। समर्थ ने आठ ओवरों में विपक्षी टीम को 16 रन देकर छह विकेट झटक लिए।
गाजियाबाद में अंडर-12 अमर्जिंग प्लेयर टूर्नामेंट के दौरान डीएस क्रिकेट एकेडमी और थ्रीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच बुधवार को मुकाबला हुआ। इस दौरान डीएस क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। वहीं दूसरी ओर थ्रीएस क्रिकेट एकेडमी 96 रनों पर ही सिमट गई। 40 ओवर के इस मैच में जब डीएस क्रिकेट एकेडमी 114 रनों पर सिमट गई तो थ्रीएस क्रिकेट एकेडमी को रोकने में गेंदबाज समर्थ साहनी ने अहम भूमिका निभाई और आठ ओवरों में 16 रन देकर छह विकेट ले लिए जिसके बाद डीएस क्रिकेट एकेडमी की जीत हुई।
बता दें कि हापुड़ के मौहल्ला श्रीनगर निवासी समर्थ साहनी पुत्र कपिल साहनी हापुड़ के एक निजी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है। समर्थ को बचपन से ही क्रिकेट खेलने काफी पसंद है और क्रिकेट जगत में अपना करियर बनाना चाहता है। समर्थ ने अभी तक हापुड़ डिस्ट्रिक्ट और गाजियाबाद जोन को रिप्रसेंट किया है। हापुड़, मेरठ, नोएडा तथा गाजियाबाद में कई मैच खेलकर समर्थ ने कई प्राइज़ भी हासिल किए हैं।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010

































