हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने चेतावनी दी है कि यदि कोई बच्चों से भीख मंगवाते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।
जनपद हापुड़ में पुलिस द्वारा बच्चों को अपनी कमाई का जरिया बनाने और बच्चों से भीख मंगवाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ऐसे लोगों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, भीड़-भाड़ वाले बाजारों तथा चौराहों पर खोजने में जुटी है। हापुड़ पुलिस ने भीख के धंधे में लिप्त अभियान चलाकर भीख मांगने वाले तथा बच्चों से भीख मंगवाने वाले एक पुरुष, दो महिलाएं, 12 बालक व बालिकाएं पकड़ कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है। एक 11 वर्षीय बालक को वन स्टॉप सेंटर भेजा है। पुलिस का यह अभियान जारी है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























