👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल के सामने फोटो स्टेट कराने के दौरान ग्राहक और दुकानदार में कहासुनी हो गई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि मामला मंगलवार का है जब जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी अस्पताल के सामने भीम नगर निवासी एक व्यक्ति अपने आधार कार्ड की फोटो स्टेट कराने पहुंचा। इस दौरान किसी बात को लेकर दुकानदार और ग्राहक में कहासुनी हो गई। आने-जाने वालों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कहासुना का वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099



























