हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय दस्तकरो और पारंपरिक कारीगरों के विकास के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू की गई है। योजना के अंतर्गत जनपद हापुड़ में टोकरी बुनकर, बढ़ाई, नाई, लोहार, मोची, राजमिस्त्री, कुम्हार, सुनार ट्रेंड के कारीगरों के आजीविका के साधनों को सुदृढ़ीकरण करने के लिए योजना लागू की गई है।
योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को छह दिवसीय प्रशिक्षण दिला कर उनकी कौशल वृद्धि की जाएगी। योजना के अंतर्गत आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए जिसकी आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, कारीगर परंपरागत ट्रेड से जुड़ा होना चाहिए। इसी के साथ परंपरागत कारीगरी से जुड़े होने के प्रमाण के रूप में ग्राम प्रधान, अध्यक्ष, नगर पंचायत, नगर पालिका के संबंधित वार्ड के सदस्य द्वारा निर्गत किया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा या हस्तशिल्प पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। योजना के अंतर्गत इच्छुक लाभार्थी 10 सितंबर तक अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन पोर्टल http://www.diupmsme.upsdc.gov.in/ पर कर सकते हैं।

FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























