हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निजी स्कूलों द्वारा दाखिला प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े किए गए। एबीवीपी ने हापुड़ के निजी स्कूलों पर एडमीशन में मनमानी का आरोप लगाया। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि कुछ स्कूल तो ऐसे हैं जोकि 8वीं कक्षा तक स्वीकृत है लेकिन वह 12वीं तक के छात्रों को पढ़ा रहे हैं। कुछ स्कूलों में छात्रों को ट्यूशन के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। छात्रों ने इस दौरान सात बिंदुओं पर आधारित एक ज्ञापन नगर पालिका परिषद में मौजूद अधिकारी को सौंपा। इस दौरान एबीवीपी के निवर्तमान विभाग संयोजक मोहित पाल, जिला संयोजक कार्तिक गौड़, बिट्टू जाटव, तुषार भारद्वाज, संजीव कुमार, देवांश चौहान, अमन, प्रियांशु, आदित्य सिंह अग्रवाल, सनी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
प्रॉपर्टी मेले में खरीदें और बेचें प्रॉपर्टी : 9540030099






























