👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के राज्य अध्यापक पुरस्कार-2019 के लिए चयनित हापुड़ के गांव नवादा की सहायक अध्यापिका डा. रेणु देवी को जिलाधिकारी अनुज सिंह शिक्षक दिवस पर प्रदेश सरकार की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करेंगे। राज्य अध्यापक पुरस्कार-2019के इस पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका को दो वर्ष का सेवा विस्तार, वेतन पर एक इंक्रीमेंट,25हजार रु का चैक,सीएम व शिक्षा मंत्री के हस्ताक्ष रित प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।शिक्षिका के परिवार व निकट सम्बंधियों में खुशी है और बधाई देने वाले पहुंच रहे हैं।






















